बार बार शौच जाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 11:41

आईबीएस एक ऐसा विकार है जिसमे बड़ी आंत प्रभावित होती है। इस रोग में मरीजों की आंत की बनावट में कोई बदलाव नही होता है, इसलिए कई बार इसे सिर्फ रोगी का वहम ही मान लिया जाता है। लेकिन आँतों की बनावट में कोई बदलाव ना आने के बावजूद भी रोगी को कब्ज या बार-बार दस्त लगना, पेट में दर्द, गैस जैसी समस्याएं होती हैं।

बार-बार शौच जाने का कारण-

बार-आर शौच जाने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के मुताबिक मेडिकल की भाषा में इस समस्या को फ्रीक्वेंट बॉवेल मूवमेंट कहते हैं। हर व्यक्ति में इस समस्या के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। यह समस्या पाचन तंत्र के कमजोर होने और लिवर में खराबी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा बड़ी आंत में किसी तरह का इन्फेक्शन या समस्या भी इसका कारण हो सकता है। बार-बार शौच जाना इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम का लक्षण भी हो सकता है। दिन में दो से तीन बार से ज्यादा शौच जाना इन समस्याओं का लक्षण हो सकता है-

आंत में सूजन या इन्फेक्शन की समस्या
हाइपरथायरायडिज्म के कारण
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या
सीलिएक रोग की वजह से
अल्सरेटिव कोलाइटिस के कारण
जीवाणु या विषाणुओं का संक्रमण
पित्ताशय की थैली की समस्या
एंटीबायोटिक दवाओं का बहुत ज्यादा उपयोग

अनहेल्दी और बहुत ज्यादा फैटी या मसालेदार भोजन की वजह से भी आपको बार-बार शौच जाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हाई फाइबर फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करना भी इसका कारण माना जाता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाली समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। अगर आपको लंबे समय तक बार-आर शौच जाने की समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info